गोस्सनर कॉलेज कैंपस में पूर्व प्राचार्य सीसी बहा टोपनो को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज की पूर्व प्राचार्य सीसी बहा टोपनो का निधन 23 सितंबर को हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। प्रोफेसर टोपनो हिंदी विभाग में 1971 से 1985 तक व्याख्याता रही। वर्ष, 1985 से 1995 तक रीडर सह प्रिंसिपल के पद पर आसीन रही। वह अपने पीछे तीन पुत्रों व एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गई।

गोस्सनर कॉलेज कैंपस में शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर लाया गया। शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर इलानी पूर्ति‍, सभी विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। सबों ने नम आंखों से दिवंगत सीसी बहा को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण करके प्रार्थना किया।