रांची के बड़े दवा कारोबारी और सोशल एक्टिविस्ट अश्विनी राजगढ़िया ने दिल्ली में की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर दिल्ली के एम्स से आयी है। यहां राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित राजगढ़िया सुपरस्पेशियलिटी केयर के मालिक अश्विनी राजगढ़िया ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बता दें कि एम्स दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। इधर परिजनों का कहना है कि लालपुर थाने में दो दिन पहले उनके खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया गया था।

देबुका नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सुरेश देबुका ने 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप अश्विनी कुमार राजगढ़िया पर लगाया था। इसमें कहा गया था कि जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये ले लिए हैं। इसके बाद से ही वे लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। बताते चलें कि अश्विनी सबसे बड़े दवा कारोबारी हैं।

अश्विनी राजगढ़िया सोशल एक्टिविस्ट की भी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं रांची में जिंदगी मिलेगी दोबारा एंबुलेंस सर्विस की भी शुरुआत उन्होंने की थी। इसके बाद से मरीजों और शवों को फ्री में पूरे झारखंड में पहुंचाने का काम किया जा रहा था।