नाबालिग से जबरन शादी और दुष्कर्म करनेवाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

अपराध
Spread the love

राजधानी रांची से महज 10-12 किलोमीटर पर स्थित पिठोरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी इमरान अंसारी को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

नाबालिग के चाचा ने बीते दिनों पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इमरान ने उनकी नाबालिग भतीजी का अपहरण कर निकाह कर लिया और दुष्कर्म भी किया। मामला सामने आने के बाद सीडब्ल्यूसी की टीम भी जांच में जुट गयी थी। वहीं पिठोरिया थाना पुलिस से लड़की की उम्र की सत्यापन रिपोर्ट भेजने को कहा था।

पुलिस ने स्कूल जाकर लड़की की उम्र का सत्यापन किया। स्कूल से पता चला कि लड़की अभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।