राज ठाकरे की राह पर सीएम हेमंत कहा-भोजपुरी, मगही भाषाओं को प्रश्रय देने से झारखंड का हो जायेगा बिहारीकरण, बयान पर मचा सियासी घमासान

मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की राह पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चल पड़े हैं।

सीएम हेमंत ने भोजपुरी, मगही भाषा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रख कर, महिलाओं की इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी भाषा में ही गाली दी जाती थी। भोजपुरी और हिन्दी भाषा की बदौलत अलग राज्य की लड़ाई नहीं लड़ी गयी। इन भाषाओं को प्रश्रय देने से झारखंड का बिहारीकरण हो जायेगा।

उनके इस बयान से सियासी तापमान चढ़ने लगा है। भाजपा सहित दूसरे दलों और विधायकों ने इस पर ऐतराज जताया है। ऐसे बयान को असंवैधानिक, नियम विरुद्ध, अशोभनीय बताया है। कहा है कि इस बयान से इनकी सोच झलकती है।