
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्यता अभियान को लेकर जिला कमेटी की बैठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार झारखंड के निखिल रंजन की अगुवाई में हुई। निखिल रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 15 सितंबर, 2021 तक संपूर्ण भारत के विश्वविद्यालय परिसर, कोचिंग संस्थानों, छात्र-शिक्षक वर्गों में किया जाएगा। शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए, इसी ध्येय के साथ एबीवीपी का सदस्य बने।
विभाग संगठन मंत्री बादल तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही मात्र एक ऐसा छात्र संगठन है, जो छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की ज्योति छात्रों के अंदर जगाती हैं। अंकित साहू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित में कार्य करते हैं। छात्रों पर परेशानी आने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं।
बैठक में जिला प्रमुख छवि सिंह, उपाध्यक्ष चनेस्वर उरांव, अंकित साहू, कुडू नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार, लोहरदगा नगर मंत्री आदित्य कुमार, कुडू नगर मंत्री शिव शक्ति कुमार, बिपुल कुमार, आकांक्षा सिन्हा, मनीष यादव, ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार, आदित्य मिश्रा, युवराज कुमार सहित परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।