लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट और इसके सदस्यों को किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। डिस्ट्रिक 322ए के लायनिस्टिक साल 2020-21 के सम्मान और आभार समारोह में लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं इसके सदस्यों को कई अवार्ड मिले I यह सम्मान एवं आभार समारोह एकलव्य बैंक्वेट में निर्वतमान जिलापाल राजेश गुप्ता एवं प्रथम महिला कविता गुप्ता द्वारा किया गया था।

पीस पोस्टर, सोवेनियर और बेस्ट क्लब ऑफ द डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट को दिया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट- विजय कुमार महेन्द्रू, डिस्ट्रिक्ट लायन ऑफ द ईयर- संजय पोद्दार, लेडी लायन ऑफ द ईयर- कविता गुप्ता, आउटस्टैंडिंग लायन ऑफ द ईयर-नीरज कुमार, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर- मनोज नरेडी, आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ऑफ द डिस्ट्रिक्ट- अनुपमा लोचन, आउटस्टैंडिंग जेडसी ऑफ द डिस्ट्रिक्ट का आवार्ड दिवाकर राजगढ़िया को दिया गया।

बेस्ट सेक्रेटरी-नरेश कुमार, रोयरिंग ट्रेजरर-प्रवीण लोहिया, आउटस्टैंडिंग सर्विसेज-ललित केडिया, न्यू क्लब स्पोंसरिंग- रतन अग्रवाल, रमेंद्र कुमार, डीसी वेबिनार- प्रदीप जैन, आउटस्टैंडिंग पीआरओ- अनीता झा, ओवर ऑल गाइडेंस एंड सपोर्ट- राजीव लोचन, सुनील केडिया, आउटस्टैंडिंग सपोर्ट एंड गाइडेंस-राजीवा कुमार सिंह को दिया गया I

इसके अलावा सर्टिफिकेट ऑफ इंटरनेशनल प्रेसिडेंट अप्रिसिएशन- राजीव लोचन, अनुपमा लोचन, वसीम आलम, दिवाकर राजगढ़िया और रमेंद्र कुमार को दिया गया। प्रेसिडेंट मेडल- नीरज कुमार को दिया गया I

इस कार्यक्रम में जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, जिला की प्रथम महिला सुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिलापाल, अन्य क्लबों के प्रेसिडेंट एवं सदस्यों के साथ रांची ईस्ट से विजय कुमार महेन्द्रू, अरुण खेमका, राजीव लोचन, राजीवा सिंह, राजेश गुप्ता, कविता गुप्ता, वसीम आलम, कमल जैन, सुनील केडिया, मनोज नरेडी, दिवाकर राजगढ़िया, अनुपमा लोचन, रतन अग्रवाल, नरेश कुमार, संदीप केडिया, राम कृष्ण जी, आशीष चौधरी, शयाम आनंद भी उपस्थित थे।