कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने निर्धन बालिका की पढ़ाई का लिया जिम्मा

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने एक बालिका कुमारी संस्कृति की स्कूली शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। वह रांची स्थित डीएवी पब्लिक स्‍कूल, गांधीनगर की कक्षा छह की छात्रा है। उसके पिता इंद्रेश कुमार पाठक की मृत्‍यु हो चुकी है।        

उसकी माता पल्लवी पाठक ने 18 अगस्त, 2021 को सुन्दरगढ़ जाने के क्रम में रांची आने पर सदानंद महाराज से मिलकर अपनी स्थिति की जानकारी दी थी। बताया था कि दयनीय हालत के कारण पुत्री को पढ़ाने में असमर्थ है। बेटी के एक वर्ष की स्कूल फीस बाकी है।

इसके बाद सदानंद महाराज ने उसके पूरे वर्ष की फीस भरने और पढ़ाई का दायित्व रांची के शिष्यों को सौंपा। शुक्रवार को कुमारी संस्कृति को संस्था के पदधारियों ने 36,900 रुपये का चेक सौंपा। उस निर्धन बालिका की पढ़ाई का जिम्मा अपने कंधों पर लिया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पूर्णमल सर्राफ, नन्द किशोर चौधरी, अरविंद अग्रवाल, रमेन्द्र पाण्डेय, आलोक सिंह, धीरज कुमार गुप्ता सहित अन्‍य उपस्थित थे।