अक्षय कुमार, सलमान खान, अनुपम खेर समेत 38 फिल्मी सितारों पर केस दर्ज, जानें वजह

अपराध मनोरंजन मुख्य समाचार
Spread the love

बॉलीवुड के बड़े सितारे सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित 38 फिल्मी सितारों पर केस दर्ज हो गया है। जिसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार भी शामिल हैं। ये केस दिल्ली के एक वकील ने साल 2019 से जुड़े मामले में दर्ज कराया है।

आज से तीन साल पहले हैदराबाद में एक जघन्य रेप केस हुआ था। इस केस में 4 लोगों ने एक सड़क पर स्कूटी से जा रही लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया था। इसके बाद उस पीड़िता लड़की को जिंदा जला दिया गया था। इस खबर के आने के बाद पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया था। लोगों ने सोशल मीडिया में पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाई थी। सोशल मीडिया में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कैंपेन चलाया गया था। इस दौरान कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस रेप केस में सोशल मीडिया में अपनी राय रखी थी।

अपने विचार रखते हुए इन सितारों ने एक गलती से पीड़िता का नाम नाराजगी और दुख प्रकट करते हुए पीड़िता की पहचान को उजागर कर दिया था। भारतीय कानून के मुताबिक रेप केस पीड़िता की पहचान को उजागर करना जुर्म है। ऐसा करने पर नियम सम्मत सजा का प्रावधान है। इसी को लेकर दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने इन 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में जिन बड़े सितारों पर केस दर्ज हुआ है, इनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अनुपम खेर, रकुलप्रीत सिंह और फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

दिल्ली के वकील गौरव गुलाची ने इन सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, इस मामले में कहा है कि ये सितारे आम लोगों के लिए एक मिसाल होते हैं। लेकिन ये सितारे खुद पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। गौरव ने इन सितारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।