भीषण सड़क दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की मौत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

सरायकेला-खरसावां। झारखंड में एक बार फिर शनि का प्रकोप देखने को मिला। शनिवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये।

घटना झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले के चौका-काड्रा सड़क मार्ग के घाटदुलमी घाटी के पास घटी। यहां एक स्विफ्ट कार को विपरीत दिशा से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में एक ने दम तोड़ दि‍या।

एक मृतक समीर अंसारी है। वह कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष शमीम अंसारी का बेटा है। एक मृतक तिरुलडीह के निवासी है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। कार सवार तिरुलडीह के रहने वाले थे। मौके पर पहुंचकर बस को पुलिस ने जब्त कर दिया। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस सरायकेला से रांची की ओर जा रही थी।