रेल से कृषि एवं उद्यानिकी फसलों को विभिन्न स्थानों पर भेजने पर मंथन

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। रेल से कृषि एवं उद्यानिकी फसलों को विभिन्न स्थानों पर भेजने को लेकर 15 सितंबर को रांची जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इस मौके पर रांची रेल मंडल के Sr DCM अवनीश कुमार, DCM देवराज बनर्जी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में रांची जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, रांची जिला मत्स्य पदाधिकारी के साथ प्रगतिशील कृषक, कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि, BAO, BTM, ATM एवं जनसेवक भी मौजूद थे।

रेल मंडल के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसानों को अपने कृषि उत्पाद को सुदूर क्षेत्रों में भेजने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा विशेष रेल सेवा उनकी मांग के अनुरूप चला सकता है, जो कि 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के उत्पाद को गंतव्य स्थान पर भेजेगा।

उपस्थित पदाधिकारी एवं कृषक उत्पादक संगठन/किसानो को यह भी बताया गया कि सामान्य परिस्थिति में भी सड़क मार्ग से आधे भाड़े पर रेल के माध्यम से कृषि उत्पादों को विभिन्न स्थानों पर भेजा जा सकता है। इससे किसानों की लागत में कमी आएगी। मुनाफा अधिक होगा।

बैठक में विभिन्न उत्पादों के उत्पादन का आकलन कर रेल मंडल को बताने का निर्णय लिया गया कि कितनी मात्रा में कब-कब विशेष रेल सेवा की आवश्यकता होगी। इसके अनुरूप रेल मंत्रालय से अनुमति प्राप्त करते हुए मांग के अनुरूप इसका परिचालन किया जा सकेगा।

लोगों को यह भी बताया गया कि वर्तमान में संचालित ट्रेन के माध्यम से भी किसान, कृषक उत्पादक संगठन अपने उत्पाद को विभिन्न स्‍थानों पर भेज सकते हैं। इसमें रेलवे की तरफ से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।