केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बीएमएस ने खोला मोर्चा

झारखंड
Spread the love

  • प्रदर्शन कर पीएम को सौंपा ज्ञापन

रामगढ़। भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बढ़ती महंगाई के विरुद्ध गुरुवार को पूरे झारखंड में संघ के सदस्‍यों ने प्रदर्शन किया। उपायुक्‍त के माध्‍यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।

रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष संघ के सदस्‍यों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ जिला के मंत्री शिव शंकर सिंह किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप लाल चौधरी ने की।

सभा को प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ब्रजकिशोर पासवान, कल्याण समिति सदस्य सुधीर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदधारियों ने संबोधित किया। कहा कि कोरोना महामारी के लगातार फैलने से औद्योगिक गतिविधियों में आई गिरावट है। आर्थिक कार्यकलापों का क्षरण हुआ है। मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और वेतन कटौती के साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। संघ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करता है। सभा में पूरे जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी तरह चतरा, हजारीबाग, दुमका सहित पूरे राज्‍य में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्‍त के माध्‍यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मूल्‍य वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की।