विवेक चौबे
गढ़वा। बिजली की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ता 6 सितंबर को भागोडीह ग्रिड के समक्ष धरना देंगे। यह निर्णय गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डूमरसोता गांव में मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी दूबे के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से मनोज पहाड़िया भी उपस्थित थे।
पहाड़िया ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही का सपना अधूरा ही रह गया। भागोडीह ग्रिड बन कर तैयार है, किंतु राज्य सरकार इसे चालू नहीं करा रही है। यह ग्रिड चालू होने के बाद ही लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सकती है। इस ग्रिड से जिले के कई प्रखंडों में ठीक से बिजली आपूर्ति होने लगेगी।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 6 सितंबर को भागोडीह ग्रिड के समक्ष धरना दिया जाएगा। इसके माध्य म से राज्य सरकार से भगोडीह ग्रिड को चालू कर पूर्ण बिजली आपूर्ति की मांग की जाएगी। धरना के लिए सुबह के 11 बजे सभी कार्यकर्ता वहां पहुंचना है।
बैठक में मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, निर्मल विश्वकर्मा, सुरेन्द्र पासवान, मुकेश कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार द्विवेदी, विनय दुबे, मंडल प्रभारी धीरेन्द्र शुक्ला, सुनील कुमार सिंह, राम चन्द्र चौधरी, ईश्वरी प्रसाद मेहता, लालजी सिंह, पप्पु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।