फिर आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक चुने गये अरविंद केजरीवाल

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल को फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

बतातें चलें कि एनडी गुप्ता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। इन तीनों पदधारियों का कार्यकाल 5 साल का होगा। अरविंद केजरीवाल को लगातार तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।