हेमंत सोरेन से मिली केंद्रीय शिक्षा राज्‍यमंत्री अन्नपूर्णा देवी

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने 04 सितंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

मुख्यमंत्री ने सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण सहित राज्य के सर्वांगीण विकास में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में उनका सहयोग राज्यवासियों को प्राप्त होगा।