कोर्ट के आदेश पर लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस में दुष्कर्म का मामला दर्ज

अपराध नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर दिल्ली से आयी है। यहां लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस प्राथमिकी में लोजपा सांसद चिराग पासवान का नाम भी शामिल है।

चिराग पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी। यहां बता दें कि रेप मामले में पीड़िता ने लगभग 3 महीने पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। अब कोर्ट का आदेश आने के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि हमने मई में दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसके बाद अब अदालत ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।