वाहन जांच अभियान में 32 वाहनों से वसूला गया 7 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची प्रवीण प्रकाश ने 13 सितंबर, 2021 को वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दलादली चौक, रिंग रोड के पास 156 वाहनों की जांच की गयी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहनों के कागजातों की जांच की।

जांच के क्रम में कागजात सही नहीं होने पर 32 वाहनों से 7 लाख 15 सौ का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक वाहन को जब्त भी किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन चालक एवं मालिकों से अपील है कि वे अपने-अपने कागजात दुरुस्त रखें।