Tokyo olympic : भारत ने 41 साल बाद हॉकी में जीता कांस्‍य पदक, विनेश क्वार्टर फाइनल में

खेल दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

जापान। टोक्‍यो ओलंपिक में गुरुवार का दिन भारत के लिए शुभ रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार दशक का सूखा खत्म किया। टीम ने कांस्‍य पदक जीता। कुश्ती में विनेश फोगाट की जीत हासिल की। वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

टोक्यो ओलंपिक में 5 अगस्‍त को भारत की पुरुष हॉकी टीम का कांस्य पदक के लिए जर्मनी से मुकाबला जीता। हॉकी में भारत ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्‍त देकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही 41 साल का सूखा भी खत्‍म किया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।

आज के मैच में भारत ने तीसरे क्वार्टर में शानदार शुरुआत की। भारत को पैनल्टी स्ट्रोक मिला। रुपिंदर ने इसका फायदा उठाया। रुपिंदर ने गेंद को सीधा गोलपोस्ट में डाला। इसके साथ भारत को 4-3 की अहम और मजबूत बढ़त दिला दी। इसके बाद 34वें मिनट में सुमित के पास पर सिमरनजीत सिंह ने शानदार गोल दागा। भारत को 5-3 ये आगे कर कांस्य पदक पर कब्‍जा दिलाया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को ट्वीट कर बधाई दी। उन्‍होंने लिखा, ‘ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

कुश्ती में विनेश फोगाट की जीत

कुश्ती में विनेश फोगाट की जीत ने जीत हासिल की। उसने स्वीडन की पहलवान को 7-1 से हराया। इसके साथ ही, भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।