आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

18 अगस्‍त, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 01.05 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 12.07 बजे तक। योग- विष्कंभ रात के 09.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.58 बजे। राहुकाल- दिन के 12.25 से 02.03 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला है। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। इसका असर कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) प्रेम संबंध में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। यदि ऐसा होता है, तो तत्काल डाक्टर से परामर्श लें। इस क्रम में कुछ धन भी व्यय होगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। भाग्य भी आपके साथ होगा। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कुंआरे जातकों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आएंगे। इन सबसे मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) भविष्य के लिए आज का दिन आपके लिए निर्णायक हो सकता है। कुछ जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में परेशानी का खतरा है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 18 अगस्त 2021 का राशिफल आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल है। परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। धन लाभ भी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माताजी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो सोच-विचार कर लें। धन की वापसी की संभावना बहुत कम है। संतान के भविष्य के संबंध में फैसला ले सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन कुछ मुश्किलों भरा हो सकता है। कुछ कार्य बिगड़ने से आपकी निराशा बढ़ सकती है। व्यर्थ के डर और आशंका से मन अशांत रहेगा। निवेश करने से पहले सोच-विचार कर करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन उन्नति के नए मार्ग खोल सकता है। यदि व्यापार में कोई डील लटकी है, तो आज पूरी हो सकती है। परिवार के किसी वरिष्ठ के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि दिन व्यस्तता भरा होगा। शाम को लाभ देखकर मन प्रसन्न होगा। दिन भर की भागदौड़ से आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा जोखिम वाला है। संभल कर चलें। आज कोई आपके कार्यों को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास करेगा। जिस पर आप भरोसा करते हैं, वह आपको धोखा दे सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।