खाना खा रहा था युवक, आई हिचकी, लोग ले गये अस्‍पताल, फिर …

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। युवक खाना खा रहा था। इस दौरान उसे हिचकी आई। वह बेहोश हो गया। लोग उसे आनन-फानन में अस्‍पताल ले गये। वहां जांच के बाद डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव निवासी रामलग्न बैठा का पुत्र सुनील बैठा (45) है।

घटना रविवार की दोपहर की है। मृतक के पिता ने बताया कि दोपहर में साइट पर ही लंच टाइम में वह खाना खा रहा था। इस दौरान उसे हिचकी आई और वह बेहोश हो गया। उसके साथी तत्काल अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भुवनेश्वर में पिछले तीन महीने से एआईपीएल नामक कंपनी में मजदूरी करता था। उसके साथ गांव के अन्य पांच -छह लोग भी थे।

मृतक अपने पीछे पत्नी अनिता देवी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया। सुनील की मौत की खबर जैसे ही गांव में लोगों को मिली पूरे गांव और घर में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि जब वह घर से काम करने गया था, तब पूर्ण रूप से स्वस्थ था। भुवनेश्वर में मृतक का पोस्टमार्टम गया है। उसका शव सोमवार की दोपहर तक पैतृक आवास महुली पहुंचने की आशा है।