अवनि लेखरा ने गोल्ड पर लगाया निशाना, बनाएं कई रिकॉर्ड

खेल दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

  • योगेश और देवेंद्र ने झटका सिल्वर मेडल, सुंदर ने कांस्य पर जमाया कब्जा

जापान। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने गोल्ड पर निशाना लगाया। इसके साथ ही उसने कई रिकॉर्ड भी बनाएं। पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। पुरुषों की डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया और भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। सुंदर सिंह गुर्जर कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

जयपुर की रहने वाली अवनि शूटिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कि‍या। उसने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शेतनिक ने साल, 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था।

अवनि ने चीन की झांग कुइपिंग को परास्त किया। उसने 248.9 का स्कोर किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक 227.5 कर कांस्य पदक जीती। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी भारत का पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली यह तीसरी भारतीय महिला हैं।

पैरालंपिक में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्था में योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। भाला फेंक में देवेंद्र झाझारिया ने एफ-46 कैटेगरी में पदक जीते। देवेंद्र ने इस दौरान 64.35 मीटर का थ्रो किया। सुंदर सिंह गर्जुर ने भी एफ-46 कैटेगरी में 64.0 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता।