विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, इस्‍लाम अंसारी बनें अध्‍यक्ष

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटहुआं कला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में बीआरपी सुनील पासवान और सबुआं स्कूल के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार दुबे की उपस्थिति में चुनाव हुआ।

विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से मोहम्मद इस्लाम अंसारी को अध्यक्ष, संगीता देवी को उपाध्यक्ष, ललिता देवी को संयोजिका और नीलम देवी को उपसंयोजिका चुना।

हसरून बीबी, शकुंती देवी, धर्मेंद्र गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, वन्दना देवी, अनिता देवी सहित अन्य को सदस्य नियुक्त किया गया। इस प्रकार 19 सदस्यीय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।

मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार राम, अवधेश गुप्ता, बीरेंद्र सिंह, लखन राम, आनंद राम, रवि गुप्ता, गोपाल सिंह सहित अन्‍य उपस्थित थे।