रांची। रांची के साइक्लोपीडिया ग्रुप ने खराब मौसम और भूस्खलन के बावजूद मनाली से लेह तक की 550 किलोमीटर की साईकल यात्रा पूरी की। साइकलिंग के शौकीन रांची के साइक्लोपीडिया ग्रुप की 25 जुलाई से शुरू हुई मनाली से लेह की दस दिनों की ‘अनमोल एवं फिट ए-एफ साईकल एक्सपेडिशन’ दो अगस्त को पूरी हुई। ग्रुप के सदस्य मनाली से लेह की 550 किलोमीटर की दस दिनों की साइकिलिंग यात्रा में 18000 फीट की उचाई पर पहुंचें और साईकल अभियान पूरा किया।
ग्रुप के सदस्य जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान सदस्यों को खराब मौसम, बारिश और कुहासे का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने भूस्खलन के कारण 28 जुलाई को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से हमें उस दिन जिसपा में ही रुकना पड़ा। उस दिन की दूरी को हमने अगले दिन की यात्रा में मेकअप किया।
साइक्लोपीडिया ग्रुप में 28 वर्ष की आयु से लेकर 50 वर्ष की आयु के सदस्य शामिल थे। इसमें चंद्रशेखर किंगर, मिक्की नाग, अनिल अग्रवाल, गौतम कुमार, विकास सिन्हा, अंकुर चौधरी, अविकल मसकरा, अभिजीत चौधरी एवं सौरभ माहेश्वरी थे। ग्रुप को रांची के साइकल मेयर कनिष्क पोद्दार ने प्रेरित और प्रक्षिशित किया था।
सभी साइकलिस्ट लेह से इंडिगो फ्लाइट से गुरुवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचे। यहां जेसीआई रांची के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सदस्य प्रवीण अग्रवाल, राहुल टिब्रेवाल, झारखंड चैंबर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, राहुल मारू, अमित शर्मा, अंकित जैन, हरलीन, रितेश, सौरभ सहित गुरूनानक सेवक जत्था के सदस्य सूरज झंडई, करण अरोड़ा ने स्वागत किया।