स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि सेवा संस्थान ने स्कूल को दी खेल सामग्री

झारखंड
Spread the love

रांची। महर्षि सेवा संस्थान ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बरगावां, नामकुम में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाई। सर्वप्रथम झंडोत्तोलन के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद बच्चों ने हिन्दी और अंग्रेजी में देशभक्ति भाषण दिया। मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

संस्थान की ओर से बच्चों के ल‍िए बिस्कुट, चॉकलेट सह‍ित बैट बॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्कीपिंग, लूडो, चेस और अन्य खेल सामग्री स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद क्यापमुद्दीन को दी गयी, ताकि स्कूल खुलने पर बच्चों का खेलकूद के माध्यम से मनोरंजन के साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बधाई देने के साथ उन्हें पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कोरोना काल में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खुलने पर जरूर आने की अपील की।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक संगीता दास, सरिता तिग्गा, कृष्णा कच्छप, सकलदीप कुमार, लुसिया जसिंता किण्डो के साथ संस्थान के सदस्य अभिजीत, राजीव, जितेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, गुंजन, श्याम के साथ निखिल राज, कृष्णा, अमन उपस्थित थे। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।