- स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बनाया है सोलर लैंप
रांची। अब अमेजन पर भी ‘रांची की रोशनी’ सोलर लैंप की बिक्री हो रही है। स्वयं सहायता महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे इस सोलर लैंप को अमेजन पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है। यहां से सोलर लैंप की खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
https://www.amazon.in/dp/B099KTW4Z2/ref=cm_sw_r_apan_glt_fabc_7VG6SECR8XJ23T0B पर क्लिक कर अमेजन पर रांची की रोशनी सोलर लैंप की खरीदारी की जा सकती है।
ये भी पढ़े : सनकी दामाद ने धारदार हथियार से सास, ससुर और पत्नी को उतारा मौत के घाट
एसएचजी महिलाओं को मिलेगी पहचान
अमेजन पर रांची की रोशनी सोलर लैंप सूचीबद्ध होने से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी। इन लैंपों के उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कड़ी मेहनत की है। अमेजन पर बिक्री से अर्जित सारा मुनाफा सोलर लैंप के उत्पादन में लगी ओरमांझी की 15 एसएचजी महिलाओं को जाएगा। रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गयी पहल है।