जरूरतमंदों को कानूनी मदद उपलब्‍ध कराता है विधिक सेवा प्राधिकार

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय में बुधवार को कानूनी जागरुकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। केंद्र के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि इसमें विधवा, असहाय, गरीब, महिला, वृद्धा, अनाथ बच्चा को कानून की जानकारी देकर मदद की जाती है।

पीएलवी ने कहा कि सुदरवर्ती इलाके के लोग को कानून की जानकारी नहीं रहने पर उन्‍हें अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। समय और पैसे की बर्बादी होती है। सही समय पर काम भी नहीं हो पाता है। विधिक सहायता केंद्र में खुल जाने से लोगों को आसानी से कानून की जानकारी मिल पा रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी महत्वकांक्षी योजनों के संबंध में जानकारी देकर लाभांवित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पांडेय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डालसा के तत्वावधान में संचालित विधिक सेवा केन्द्र मील का पत्थर साबित हो रहा है। जानकारी, जागरुकता के अभाव में लोग समुचित लाभ से वंचित रह जा रहे है। विधिक सेवा केंद्र से एक ही छत के नीचे विभिन्न योजना, कार्यक्रम और संवैधानिक अधिकारों की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।

पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अंजन कुमार सिन्हा, पीएलवी महेंद्र प्रसाद वर्मा, पीएलवी मुकेश कुमार वर्मा, पीएलवी सहदेव साव, छात्र नेता कमलेश कुमार राम पप्पू ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। झालसा रांची के निर्देश और गिरिडीह जिला प्रधान और सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया था।

उक्त अवसर पर  समाजसेवी बासुदेव यादव, किसान मित्र छोटन सिंह, पवन कुमार, दशरथ कुमार यादव, सुमंत कुमार यादवश्‍ बिट्टू,नंदकिशोर पाण्डेय, मनीष कुमार सिन्हा डमरू, दामोदर सिंह, मुकेश कुमार, दिलीप हाजरा, धीरेंद्र भदानी, बीरेंद्र सिंह, कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।