रांची। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटें में कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े : खतरे में तेज प्रताप यादव की विधायकी, पटना हाई कोर्ट में मामले की हुई सुनवाई
केंद्र के मुताबिक इसका असर गुमला, खूंटी लोहरदगा, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, रांची, सरायकेला खरसावां, कोडरमा जिलों के कुछ भागों में पड़ सकता है। इसके मद्देनजर केंद्र ने यहां के लोगों को सावधान और सतर्क किया है।
केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर चलें जायें। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।