बढ़ी चिंताः रांची में फिर 24 घंटे में 21 कोरोना संक्रमित मिले, जानें राज्य की स्थिति

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। कहते हैं सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।कोरोना अभी थमा नहीं है। ऐसे में मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें। झारखंड में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। खासकर राजधानी रांची में चिंता का विषय बन रहा है।

यहां एक-दो दिनों के बाद बड़ी संख्या संक्रमित मिल जा रहे हैं। हालांकि, इनमें बड़ी संख्या बाहर से आने वाले मरीजों की रह रही है। राज्य में गुरुवार को 24 घंटे में कुल 31 संक्रमित मिले, इनमें 21 रांची से हैं। रांची के अलावा सात अन्य जिलों में भी संक्रमित मिले हैं। इनमें देवघर 1, धनबाद 2, दुमका 1, पूर्वी सिंहभूम 1, गोड्डा 2, खूंटी 2 और पश्चिमी सिंहभूम 1 शामिल हैं। जाहिर है गुरुवार को राज्य के 16 जिलों में नया संक्रमित नहीं मिला है। यह राहत की बात है।

इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 347794 तक पहुंच गई है। इनमें 342523 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को राज्य में 32 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अच्छी बात यह है कि राज्य में लगातार संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है, मगर कोरोना से मौत थम चुकी है।