गोड्डा में वज्रपात से पांच की मौत, पांच महिलाएं घायल

Uncategorized
Spread the love

झारखंड के गोड्डा जिले में अलग-अलग गांवों में आज शुक्रवार को वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। परासी गांव में कुल 3 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 2 महिलाएं और एक दंपती शामिल हैं। दंपती नारदी देवी और राजकिशोर पातर खेत में काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं 2 अन्य मृतकों की पहचान नवल किशोर यादव ( कसवा गांव) और कंचन देवी (भदराय) के तौर पर हुई है।

वहीं 5 घायलों में से 2 राजपुरा, 1 कसवा, 1 रंगमटिया और 1 छोटी कल्याणी के बताये जा रहे हैं। घायलों में सभी महिलाएं हैं, जो खेत में धान बुआई के लिए गई थीं।