भोजपुरी फिल्म ‘हमके दिशा मिल गईल’ का फर्स्ट लुक जारी

मनोरंजन
Spread the love

लखनऊ। भोजपुरी फिल्म ‘हमके दिशा मिल गईल’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया जारी हो गया है। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। डीएनए फिल्म क्रिएशन के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। फिल्म की कहानी कोरोना महामारी पर आधारित है। इसमें एक डॉक्टर के संघर्ष को फिल्माया गया है, जो लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जूूूूझता है।

ये भी पढ़े : शॉर्ट फिल्म ‘शीर कोरमा’ का IFFM 2021 में होगा प्रीमियर

इसकी शूटिंग लखनऊ और बाराबंकी के आसपास के क्षेत्र में की गई हैं। प्रवेश लाल यादव, नीतिका जायसवाल, मनोज टाइगर, संतोष श्रीवास्तव, डीएन श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, अनिता सहगल, अरुण सिंह सहित अन्य ने अभिनय किया हैं। निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि टाइटल के अनुसार ही फिल्म पारिवारिक है। इसे मनोरंजक रूप में तैयार किया गया है।

इसमें आठ गाने हैं, जो बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। गीतों को प्रियंका सिंह, पामेला जैन, प्रवेश लाल यादव, हर्ष व्यास, अनुराग कंचन व सुरेश शुक्ला ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक अरेंजर राजेश राठौड़ हैं। संगीतकार संजय श्रीवास्तव है। निर्माता डीएन श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता वृतान्त श्रीवास्तव, छायाकार मनीष केदार व्यास, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, संगीत संयोजक राजेश राठौर, गीतकार संगीतकार लेखक एडिटर व निर्देशक डॉ संजय श्रीवास्तव हैं।