छोटी उम्र के दूल्हे से शादी करने के लिए दुल्हन ने किया फ्रॉड, 20 दिन बाद ऐसे खुली पोल

अन्य राज्य
Spread the love

उत्तराखंड के देहरादून से फ्रॉड का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने अपने से कम उम्र के दूल्हे से शादी करने के लिए झूठ बोला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दुल्हन, उसके पिता और उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी दुल्हन उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है। दुल्हे ने दुल्हन सहित दो आरोपियों के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज करवाया है। पुलिस अधिकारी सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि दूल्हे की दुल्हन से मुलाकात मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। दुल्हन ने उम्र 28 साल बताया। दुल्हन के पिता ने दुल्हन की उम्र को साबित करने के लिए कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे। शादी के 20 दिन बाद दुल्हन के परिजनों के झूठ की पोल खुल गई। दूल्हे को पता चला कि दुल्हन की सही उम्र 28 साल नहीं बल्कि 38 साल है। जो दस्तावेज लड़की के पिता ने दिए थे, वे सभी फर्जी थे। इसके बाद जब दूल्हे ने अपने ससुर से इस फ्रॉड के बारे में पूछा तो उन्होंने उसको जान से मारने की धमकी दी और मुकदमा दर्ज कराया।