रांची। अच्छे काम का अच्छा नतीजा। यहां यह बात बिल्कुल सटीक बैठ रही है। उत्कृष्ट सेवा के लिए झारखंड के 22 जांबाज पुलिस पदाधिकारी सम्मानित किये जायेंगे।
इनमें 15 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा जायेगा, जबकि 6 पुलिस पदाधिकारियों को वीरता पदक प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा एक को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। इसकी सूची शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी कर दी गयी है।
इन्हें राष्ट्रपति पदकः
पारस नाथ ओझा, स्टेनो सब इंस्पेक्टर एटीएस रांची।
इन्हें वीरता पदकः
मनीष चंद्र लाल इंस्पेक्टर, सुरेश राम, सब इंस्पेक्टर
रोहित कुमार रजक, डीएपी, हीरालाल ठाकुर, डीएपी, अनिरुद्ध कुमार ओझा, डीएएफ एसएटी-2, यशवंत महतो, डीएएफ एसएटी-2
इन्हें पुलिस पदकः
- संचार तमंग, डीएसपी, विशेष शाखा, रांची।
- इम्तियाज अहसान, पुलिस निरीक्षक, एसीबी, रांची, झारखंड।
- देव कुमार राय, सूबेदार मेजर जैप-02, रांची, झारखंड।
- ललन प्रसाद सिंह, सब-इंस्पेक्टर, रांची, झारखंड।
- देवनंदन प्रसाद, उप निरीक्षक, सरायकेला-खरसावां, झारखंड।
- रविरंजन कुमार, उप निरीक्षक, विशेष शाखा रांची, झारखंड।
- लालजी तिवारी, एएसआई (सशस्त्र), आईआरबी 05, गुमला, झारखंड।
- मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक, चाईबासा, झारखंड।
- रामबली प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक, जामताड़ा, झारखंड।
- रंजन कुमार पटलियाक, सहायक उप-निरीक्षक, जे.जे (एसटीएफ) रांची, झारखंड।
- भगवान प्रधान, एएसएस, सब-आईएनएस, विशेष शाखा रांची, झारखंड।
- गोपाल राम हवलदार, एटीएस, रांची, झारखंड। बंधु खड़िया, हवलदार, खूंटी, झारखंड।
- असितबसरियार, हवलदार 210, एसटीएफ, रांची, झारखंड।
- जयकिशोर राम, कांस्टेबल तकनीकि 111, जेएपीटीसी, पदमा, झारखंड।