धनबादः विनोद झा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंटू कश्यप की जेल में मौत

अपराध
Spread the love

धनबाद। बड़ी खबर यह है कि विनोद झा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी आनंद वर्धन उर्फ मंटू कश्यप की जेल में मौत हो गयी। पुलिस ने 28 जून को मंटू कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इधर जेल सिपाही के अनुसार उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी। उसे अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंटू की मौत से जेल प्रबंधन पर सवालिया निशान लग रहा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबित गत 24 फरवरी 2021 को विनोद झा की हत्या मंटू और उसके साथियों ने की थी।

चिरकुंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, मगर, मुख्य साजिशकर्ता मिंटू कश्यप और उसकी महिला मित्र और महिला का पुत्र फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 जून को तीनों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह पैसे का लेनदेन बताया गया था। मंटू की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। वह पहले भी जेल जा चुका है।