क्राइम ब्रांच ने व्हेल मछली की उल्टी के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

अपराध मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो व्हेल मछली की उल्टी की अवैध खरीद-बिक्री करते थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6 किलो एम्बरग्रीस जब्त की है।

इस की बाजार में 6 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत बताई जा रही है। यह दोनों आरोपी मुंबई के पवई इलाके में एम्बरग्रीस की सप्लाई करने के लिए आए थे। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि पवई इलाके में दो लोग एम्बरग्रीस की खरीददारी व बिक्री करने के लिए आने वाले हैं। क्राइम ब्रांच ने जानकारी के आधार पर जाल बिछाया।

कुछ देर बाद उस जगह पर एक कार आकर रुकी, शक के आधार पर टीम ने उसकी तलाशी ली तो लगभग 6 किलो एम्बरग्रीस जब्त की गई। जानकारी के अनुसार, कई दवाओं को बनाने में एम्बरग्रीस का इस्तेमाल किया जाता है, और यह काफी महंगी भी बिकती है। एम्बरग्रीस ज्यादातर इत्र और दूसरे सुगंधित प्रोडक्ट बनाने में उपयोग की जाती है। मिस्र में एम्बरग्रीस का इस्तेमाल सिगरेट को सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है।