आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

25 जुलाई, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 05.30 बजे तक। द्वितीया पूरा दिन व पूरी रात अगले दिन तड़के 04.03 नक्षत्र- श्रवण दिन के 11.18 बजे तक। योग- आयुष्मान रात के 12.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.16 बजे। राहुकाल- शाम के 05.34 से 07.16 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहेगा। संतान की शिक्षा के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इससे कुछ समय तक थकान महसूस होगी। नेत्र विकार होने का भी खतरा है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। विरोधी आपकी तरक्की से परेशान रहेंगे। वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वाणी और आचरण में सौम्यता से आपका आभामंडल बढ़ेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) शिक्षा या प्रतियोगिता में संतान को आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। देर शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा व्यतीत करेंगे। इससे शांति मिलेगी। युवाओं को विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 25 जुलाई का राशिफल अनुकूल है। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें। यह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक लाभ का भी योग बन रहा है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है। पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसायी जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दोपहर बाद मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का खतरा है। इसलिए सावधान रहें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। भविष्य में उसका लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मिश्रित परिणाम वाला है। आपकी जागरूकता के कारण कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। विरोधी आपके लिए समक्ष नई मुसीबतें खड़ी करेंगे। संतान के कार्य से गौरवान्वित महसूस करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन कामकाज के लिए अनुकूल है। नए गठजोड़ का लाभ मिलता दिख रहा है। नए अनुबंधों के द्वारा आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परेशानी का योग है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) व्यवसायियों को कामकाज में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। तभी सफलता मिलेगी। अन्यथा परेशान रहेंगे। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन अनुकूल है। प्रियजनों के साथ समय आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। इस दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा। कामकाज में तरक्की का योग है। इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने घर में पार्टी कर सकते हैं। संतान को शारीरिक कष्ट होने का खतरा है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।