Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

06 जनवरी, 2023

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन मिलाजुला रहेगा। अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात-बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएं। जोखिम नहीं लें। कामकाज के प्रति संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष (, , , , वा, वी, वु, वे, वो)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढ़ि‍या रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें। मनमुटाव नहीं आने दें। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य बढ़ि‍या रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढ़ि‍या रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन मिलाजुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)