दुमका। झारखंड के दुमका जिले के नगर थाना के जर्जर स्टाफ क्वार्टर की छत अचानक भरभराकर गिर गयी।
इस घटना में एसआई अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल एसआई का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। अजीत के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं। हालांकि चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है।
यहां बता दें कि पुलिसकर्मियों ने कई बार जर्जर हो चुके सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत की गुहार लगाई, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।


