हजारीबाग : बेलतु नरसंहार के मुख्य आरोपी की इलाज के दौरान यहां हो गई मौत

अपराध
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में अपने गुनाहों की सजा काट रहे बेलतु नरसंहार कांड के मुख्य अभियुक्त माओवादी कमांडर रहे बालेश्वर साव की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

बालेश्वर साव केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतु का रहने वाला था। जेल में अस्वस्थ होने के बाद जेल अस्पताल में ही उसका इलाज कराया जा रहा था। अच्छे इलाज के लिए उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत में सुधार ना देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

यहां बता दें कि वह 2001 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। आरोपी पर कई लोगों की हत्या का आरोप था।