घर में घुस गया था लड़का, मां ने देखा और पहुंच गया जेल

अपराध झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। लड़का घर में घुस गया था। मां ने देख लिया। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। यह घटना जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के पाथुरिया गांव की है।

जानकारी के मुताबिक पाथुरिया गांव की 15 वर्षीय युवती जब घर में अकेली थी, तब गांव का ही 25 वर्षीय युवक राजेश बाउरी घुस गया। युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। इस बीच युवती की मां आ गयी। उसने आरोपी को बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए देख लिया। पीड़ित लड़की की मां को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला।

इसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना जरीडीह थाना को दी। थाना प्रभारी विनय कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छेड़खानी करने के आरोपी युवक को गांव से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में पीड़िता की मां के आवेदन पर थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।