साहिबगंज से पुलिस बल के जवानों को लेकर रांची आ रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

Uncategorized
Spread the love

साहिबगंज। दुखद खबर यह है कि साहिबगंज जिला बल के जवानों को लेकर रांची आ रहा सवारी वाहन बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर दांतु के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर सहित सात जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। बता दें कि पुलिस जवान टाटा-407 से रांची आ रहे थे। पिकअप वैन से मौके पर टक्कर हो गई। हालांकि, इस दुर्घटना में कई अन्य घायल हुए थे, लेकिन चोट कम होने की वजह से मरहम-पट्टी के बाद सबों को आगे भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस जवान साहिबगंज से 9 बोरा खोखा लेकर इसे जमा करने के लिए पुलिस सब इंस्पेक्टर अनिल द्विवेदी की अगुवाई में 407 वाहन से होटवार रांची आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दांतु के पास चालक को झपकी लग गयी, इसके साथ ही विपरीत दिशा में जाकर पिकअप वैन को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे, बोकारो पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शुक्ला के साथ मिलकर सभी को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में संजय कुमार (आरक्षी), अजय कुमार राजा कुमार (आरक्षी), सब इंस्पेक्टर अनिल दुबे (चालक), (आरक्षी) मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार (आरक्षी) और करण देव रजक (आरक्षी) शामिल हैं।