
योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। राष्ट्रीय यादव सेना की पहल पर फिर एक दंपती का घर उजड़ने से बच गया l लड़की के पिता चतरो निवासी सरोन ने आवेदन देकर संगठन से न्याय की गुहार लगाई थी l इसपर पहल करते हुए जिलाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव ने पंचायत करने का निर्देश दोनों पक्षों को दिया l मामला थाना भी जा चुका था l
जानकारी के मुताबिक लड़की को घर में अकेला छोड़कर लड़का, उसके माता-पिता और भाई तीन महीने से फरार चल रहे थे। संगठन की पहल पर लड़के के गांव असको, देवरी में ही पंचायत हुआ। इसमें लड़का और लड़की को साथ रहने का निर्देश दिया गया।
थाना में लड़की द्वारा दिये गए आवेदन को वापस लेकर दंपती को नए सिरे से दांपत्य जीवन शुरू करने को कहा गया। लड़का पक्ष को साफ हिदायत दी गई कि लड़की को किसी भी हाल में प्रताड़ित नहीं किया जाये अन्यथा समाज संगठन कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।
मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, जमुआ के प्रखंड उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, योगगुरु लवकुश यादव, देवरी प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पु यादव, प्रकाश पुजारी, रंजीत यादव, प्रवीण यादव, कृष्णदेव यादव, संतोष यादव, चकाई के संतु यादव सहित संगठन के दर्जनों पदधारी, ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।