जायंट्स आस्था के अध्यक्ष ने रक्‍तदान कर गर्भवती की जान बचाई

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स आस्था, गढ़वा के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने रक्तदान कर एक गर्भवती युवती की जान बचाई। युवती केवल 19 वर्ष की है। गर्ल्स स्कूल, गढ़वा की निवासी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवती की हालत काफी गंभीर थी। उसे तत्काल रक्त की ज़रूरत थी। समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण स्थिति और भी नाज़ुक हो गई थी। इसकी सूचना विराट राजा विश्वास को मिली। वे बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।

विराट ने कहा कि रक्तदान एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इसका असर जीवन भर रहता है। मुझे गर्व है कि मैं किसी की मां बनने वाली बेटी की जान बचाने में मदद कर सका। मौके पर उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष कुमार, आशुतोष कुमार सहित अन्य सदस्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK