jharkhand

झारखंड में वन सेवा के कई अफसरों को मिला अतिरिक्‍त प्रभार, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में वन सेवा के कई अफसरों को अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि अधिसूचना के फलस्वरूप यदि कोई पदाधिकारी प्रभार रहित हो जाएं तो वे मुख्यालय में अपना योगदान समर्पित करेंगे।

ये है सूची

आशीष रावत, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास के प्रभार में रहेंगे।

अशोक कुमार, मुख्य वन संरक्षक, कार्मिक (राजपत्रित) अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

सत्यजीत सिंह, सम्प्रति अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, प्रसार वानिकी, संथाल परगना, दुमका अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, प्रसार वानिकी, उत्तरी छोटानागपुर एवं पलामू, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

जब्बर सिंह, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सिंहभूम (जमशेदपुर) अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, जमशेदपुर, चाईबासा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

सतीश चन्द्र राय, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, संथाल परगना, दुमका अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, दुमका एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, देवघर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

जेपी केशरी, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक प्रादेशिक अंचल, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

विमल लकड़ा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, धनबाद वन प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, बोकारो के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

आरएन मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में महाप्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना अंचल, हजारीबाग एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, चतरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

अशोक कुमार दूबे, वन प्रमंडल पदाधिकारी, रांची वन प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में महाप्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना अंचल रांची एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

श्रीमती स्मिता पंकज, वन संरक्षक एवं राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, रांची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

सुश्री ममता प्रियदर्शी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर वन प्रमण्डल अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, जमशेदपुर एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, चाईबासा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

सबा आलम अंसारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्‍त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में महाप्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना अंचल, देवघर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

कुमार आशीष, उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमंडल, मेदिनीनगर अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, मेदिनीनगर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

सौरभ चन्द्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, हजारीबाग एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

विजय शंकर दूबे, उप वन संरक्षक प्रशिक्षण, रांची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक उप वन संरक्षक, परियोजना समन्वय इकाई, झारखंड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

दिलीप कुमार यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी, गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गढ़वा एवं वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, मेदिनीनगर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

विकास पालीवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमंडल, हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक निदेशक, वनरक्षी प्रशिक्षण विद्यालय, हजारीबाग एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, राजकीय व्यापार प्रमंडल, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

नितीश कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, राजकीय व्यापार प्रमंडल, चाईबासा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।