
आगरा। यूपी के आगरा जिले में सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली है।
चार लोगों की हत्या की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की जांच कर रहे हैं। मामला कूंचा साधुराम इलाके का है। यहां एक ही घर में महिला और उसके तीन बच्चों की खून से लथपथ लाश मिली है। चारों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। महिला का नाम रेखा राठौर बताया जा रहा है। रेखा तलाकशुदा महिला है। पिछले दो सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। महिला के दो बेटे और एक बेटी थी जिनका नाम पारस, टुकटुक और माही था। हालांकि, पुलिस तंत्र-मंत्र का एंगल भी लेकर चल रही है।
दरअसल, शवों के पास से कटा नींबू और पूजा का सामान बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण भी मौके पर मौजूद हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी छानबीन कर रही है।