शिक्षा मंत्री से मिलकर माधवलाल‌ सिंह ने भेंट किया मां का प्रसाद और चुनरी

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्ठ

बोकारो। झारखड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से बुधवार की रात रांची स्थित आवास‌ में पूर्व मंत्री माधवलाल‌ सिंह मिले। उन्होंलने महतो को मां छिन्नमस्तिके मंदिर में चढ़े प्रसाद के साथ चुनरी सौंपा। काफी दिनों के बाद एक दूसरे से मुलाकात होने पर दोनों भावुक हो उठे। महतो ने कहा सभी के आशीर्वाद से मैं स्वास्थ्य होकर झारंखड लौटा हूं। विकास में जुड़ा‌ हूं।

पूर्व मंत्री ने कहा झारखंड की जनता को आपसे उम्मीदें हैं। जनता का आशीर्वाद आपके साथ है। गोमिया विधानसभा में दर्जनों मध्या विद्यालयों को अपग्रेड कर हाई स्कूल का दर्जा दिलाने पर बधाई दी। गोमिया प्रखंड के मध्य विद्यालय सरहचिया, झिरके, मध्य विद्यालय बांध और हजारी को भी हाई स्कूल का दर्जा दिलाने का आग्रह किया। इसपर मंत्री ने विचार करने की बात कही।

इस दौरान जिप सदस्य मो गुलशरीफ, झारखंड आंदोलनकारी केदार नाथ पंडा, जगदीश स्वर्णकार, अधिवक्ता रोहित ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्त्ता‌ महादेव महतो, आकाश लाल सिंह, लोधी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य एनुल अंसारी, राजेन्द्र राम भी उपस्थित थे।