रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट और वन बंधु परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 11 जुलाई को रांची के रातू अंचल के तीन गांव मारवा, बेडवाडी और चीरवा में फलदार पौधे लगाये गये। क्लब और परिषद के सदस्य गांव में एकल विद्यालय के बच्चों से मिले। उनकी शिक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। विद्यालय में वन बंधु परिषद, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट, लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर के सदस्यों ने आचार्य का सम्मान साड़ी और छाता देकर किया। बच्चों के लिए दाल, चावल, आलू के अलावा बिस्किट, टॉफी, जूस, स्कूल ड्रेस, दरी, फ्रेंडशिप बैंड इत्यादि सामग्री दी। ग्राम के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सम्मान उपहार देकर किया गया।
ग्रामीण और विद्यालय के बच्चों के साथ पर्यावरण और पौधरोपण से संबंधित नारों को लगाते हुए पर्यावरण रैली निकाली गई। ग्रामवासियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया। रैली के बाद गांव में आम, अमरूद, जामुन, आंवला, कमरख, अनार, शहतूत, शरीफा इत्यादि के पौधे लगाए गए। ग्रामीणों की ओर से बाबूलाल महतो, करमचंद महतो, सुनील महतो, मुनिता देवी, गुलाबी देवी, बसंती देवी, नीलिमा देवी, पियाजो देवी, रीना देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायता की।
चीरवा गांव के कार्यक्रम के प्रायोजक मनोज नरेड़ी, मारवा ग्राम के प्रायोजक सुरेश शर्मा और प्रेमलता शर्मा और बेडवाडी गांव के प्रायोजक वन बंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका थे। वन यात्रा समिति की चेयरमैन मोनिका जैन, संरक्षिका रेखा जैन ने वहां वनभोज की व्यवस्था की। वन बंधु परिषद की महिला समिति ने तीनों ग्राम के संयोजन का कार्य किया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जैन, सतीश गुप्ता, अमरचंद बेंगानी, विशाल पाटोदिया, अमरजीत गिरधर, सुजीत कुमार, रतन अग्रवाल, राकेश चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, कमल जैन, नेमी अग्रवाल, मनोज तुलसियान, जयदीप मोदी, अभय शंकर, अनीता तुलसियान, दिनेश ठाकुर, मधु ठाकुर, संतोष विजयवर्गीय, आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, रंजना रंजन, संतोष अग्रवाल, स्नेहा जैन, विकास विजयवर्गीय, संतोष विजयवर्गीय, रविंद्र साहू, राकेश गुप्ता, वेद मिनोचा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब के जन सम्पर्क पदाधिकारी लायन राम कृष्ण जी ने दी।