जन्‍मदिन पर नदी में दोस्‍तों के साथ लगाई लंबी छलांग, फिर बाहर नहीं निकला

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जन्‍मदिन पर युवक ने दोस्‍तों के साथ चितरी कोयल नदी में लंबी छलांग लगाई। फिर बाहर नहीं निकला। गोताखोर सहित एनडीआरएफ की अीम अब उसे ढूंढने में लगी। इसकी जानकारी मिलते उसके परिजन और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ नदी के पास जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक चितरी कोयला नदी में नहाने गये युवक कमलेश महतो (21) की डूबने से मौत हो गयी। वह शहरी क्षेत्र के हटिया गार्डेन निवासी भरत महतो का पुत्र था। कमलेश अपने दोस्तों के साथ सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी कोयल नदी में नहाने गया था। उसने लंबी लगायी, पर कुछ देर तक पानी से ऊपर नहीं निकला। इसके बाद दोस्तों ने खोजने का प्रयास किया। विफल रहने पर घर वाले को खबर किया गया।

युवक के नदी में डूबने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। उसे ढूढंने और देखने के लिए नदी किनारे भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिले से डीएसपी, एसडीपीओ भी घटना स्थल पर पहुंचे।

नदी से ढूंढने और निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उसे खोजने के लिए गोताखोर को लगाया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी उसे ढूंढने में लगी थी। कमलेश बीए पार्ट 1 का छात्र था। आज उसका जन्मदिन था। इसी खुशी में दोस्तों के साथ नदी पहुंचा था।