Jharkhand : कल इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में कल कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 22 जुलाई को दी।

केंद्र के मुताबिक उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।