विवाहिता ने लगाई फांसी, बीते दो साल में एक ही टोले में 17 लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव के नौडीहवा टोले में युवाओं की रहस्यमय मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार का है। जब उक्त टोले की ममता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ममता, रौशन रजवार की पत्नी थी। प्रेम विवाह के बाद से ही एक वर्ष से उसके साथ रह रही थी।

पति रौशन रजवार (पिता प्रगास रजवार) ने बताया कि ममता के साथ प्रेम विवाह दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण बन गया था। इसी बीच सोमवार को ममता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली। पति रौशन ने जब उसे फंदे से उतारकर बाहर निकाला, तब तक उसकी स्थिति नाजुक हो चुकी थी। इलाज के लिए बाहर ले जाने की कोशिश की गई, किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

दूसरी ओर ममता की मौत को लेकर मायके पक्ष ने पति रौशन समेत ससुराल के कई लोगों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अंसारी व एसआई बिरेंद्र चौड़े दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

ओपी प्रभारी अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि इसी टोले में 11 मई को विश्रामपुर थाना क्षेत्र के विकास रजवार की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। बीते 2 वर्षों में यह 17वीं मौत है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस टोले के युवाओं को क्या हो रहा है। घटनास्थल पर मझिगावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभूनाथ शाह, पूर्व मुखिया अरुण मिश्रा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK