Jharkhand : लगातार 21 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, यहां होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में लगातार 21 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत मिले हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 18 जुलाई के बुलेटिन में दी। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी आ सकता है।

19 जुलाई

दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

20 जुलाई

राज्‍य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

21 जुलाई

राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।