Jharkhand : कल से दो दिन भारी बारिश के संकेत, ये जिले होंगे प्रभावित

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में दो दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दिन कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की उम्मीद है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में पड़ने की उम्मीद है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 16 जुलाई को दी।

17 जुलाई

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

18 जुलाई

राज्य के उत्तर और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।